नयी दिल्ली , अक्टूबर 20 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को हरीश कुमार और मैथिली ठाकुर सहित 34 लोगों को भाजयुमो की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया है।
भाजयुमो के अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आदेशानुसार ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
पार्टी ने अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह से टी. हरीश कुमार, अरुणाचल प्रदेश से ताना ओपु, बिहार से सुश्री ठाकुर, बिहार से विनीत कुशवाहा, छत्तीसगढ़ से अनमोल झा, दिल्ली से मोहित नागर, दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन-दीव से सिद्धार्थ शुक्ला, गुजरात से पार्थ केशवभाई माधानी और गुजरात से राकेश चौधरी को कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया है।
वहीं, हरियाणा से पर्व शर्मा, हिमाचल प्रदेश से श्रीमती प्रज्वल बस्टा, जम्मू-कश्मीर से जुबैर अहमद गनी, कर्नाटक से सुश्री रश्मि सावंत, केरल से ऋषभ मोहन नायर, केरल से दिनिल दिनेश, लद्दाख से ताशी शेररंग जोतक, मध्य प्रदेश से सुश्री भक्ति शर्मा, मध्य प्रदेश से गजेंद्र सिंह तोमर, महाराष्ट्र से वीरेंद्र पृथ्वीराज पाटिल और महाराष्ट्र से गुरदित सिंह वोहरा भाजयुमो की नयी कार्यकारिणी के सदस्य बनाए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित