अलवर , जुलाई 28 -- राजस्थान के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने मंगलवार को तिजारा वन मंडल के चौपान की वन पौधशाला का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने पौधशाला में तैयार किए जा रहे विभिन्न प्रजातियों के पौधों की गुणवत्ता, रखरखाव और उत्पादन व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान श्री शर्मा ने कहा कि प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण वन विभाग की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है, इसलिए सभी वनकर्मी समन्वय की भावना के साथ पूरी सजगता और संवेदनशीलता से अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
श्री शर्मा ने अधिकारियों से नियमित निगरानी करने और आवश्यकता होने पर नागरिक कार्यों के प्रस्ताव भी भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने हरियालो राजस्थान अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधारोपण करने और लगाए गए पौधों के संरक्षण पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही पिछले वर्ष सूख चुके पौधों के स्थान पर नए पौधे लगाने के निर्देश भी दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित