बारां , अगस्त 16 -- राजस्थान में बारां के समीपवर्ती ग्राम पंचायत बटावदा के ग्राम हरिपुरा में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत सड़क किनारे एवं आबादी भूमि पर 100 पौधे लगाये गये। इनमें करंज, बरगद, कचनार, गुलमोहर, सागवान, रुद्राक्ष, पीपल, शीशम, जामुन, गूलर और कदंब सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे शामिल हैं। यह पौधारोपण पूर्व तहसीलदार कैलाशचंद मीणा की स्मृति में आयोजित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि विधायक राधेश्याम बैरवा ने कहा कि जनसहयोग से हर काम संभव है। छोटे से गांव में ग्रामीणों द्वारा की गयी। यह पहल पूरे जिले के लिए प्रेरणास्पद है। पेड़-पौधे पर्यावरण को शुद्ध रखने के साथ प्रकृति का शृंगार हैं और हमें प्राणवायु प्रदान करते हैं। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी लेने की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित