चंडीगढ़ , अगस्त 17 -- चंडीगढ़ राजस्थान परिषद (रजि.) चंडीगढ़ की ओर से सेक्टर-33 स्थित राजस्थान भवन में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। महोत्सव में राजस्थान की लोक संस्कृति, परंपराओं और तीज उत्सव की रंगारंग झलक देखने को मिली। हरियाणा सरकार की महिला एवं बाल विकास कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
महोत्सव के दौरान राजस्थानी लोक गीतों, पारंपरिक प्रस्तुतियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों को राजस्थान की समृद्ध विरासत से रूबरू कराया। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में तीज उत्सव की खुशियां मनाईं और विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित