चित्रकूट , जुलाई 14 -- उत्तर प्रदेश के पौराणिक एवं ऐतिहासिक तीर्थ स्थल चित्रकूट में आज हरियाली अमावस्या के पावन पर्व पर पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाकर कामदगिरी की पांच किलोमीटर की परिक्रमा लगाई। परिक्रमा लगाने वालों में दंडवती (लेट लेट कर ) परिक्रमा लगाने वालों की भारी संख्या रही। चित्रकूट के महंत रामस्वरूपाचार्य ने बताया कि आज के दिन मंदाकिनी नदी में स्नान करके परिक्रमा लगाने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

श्रद्धालुओं ने परिक्रमा लगाने के साथ अन्न दान भी किया। श्रद्धालुओं ने बंदरों को चना और फल खिलाएं उन्होंने कहा कि बंदरों को चना और फल खिलाने से सभी ग्रह ठीक होते हैं फिलहाल मेले में चाक चौबंद व्यवस्था रही। पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी पुलकित गर्ग लगातार मेला क्षेत्र में बने हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित