नोएडा , अक्टूबर 19 -- वॉलीबॉल चैंपियंस लीग (वीसीएल) के सेमीफाइनल में जगह बनाने के बाद हरियाणा हरिकेंस के मालिक नवीन राठी को पूरा भरोसा है कि उनकी टीम खिताब जीत सकती है। उन्होंने टीम के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि अनुभवी खिलाड़ियों और युवा प्रतिभाओं के बीच अच्छा तालमेल उनकी सफलता की प्रमुख वजहों में से एक है। उन्होंने यह भी बताया कि टीम के नाम के पीछे हरियाणा की पहचान और तूफान जैसी ऊर्जा को दर्शाने का विचार था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित