सिरसा , अगस्त 14 -- हरियाणा स्टेट योगा एसोसिएशन की ओर से योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में दो दिवसीय 42वीं सब-जूनियर एवं जूनियर हरियाणा स्टेट योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का दो दिवसीय आयोजन लॉर्ड शिवा कॉलेज ऑफ फार्मेसी, सिविल हॉस्पिटल के नजदीक, सिरसा में शुरू हुआ।
जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन सिरसा के महासचिव प्रो. आर.सी. लिम्बा ने शुक्रवार को बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन सिरसा द्वारा की जा रही है। प्रतियोगिता में प्रदेश के 22 जिलों की टीमों से करीब 450 लड़के-लड़कियां हिस्सा लेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी योगासन की विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित