चंडीगढ़ , सितंबर 12 -- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में सचिवालय में प्रस्तावित हरियाणा स्टार्टअप निधियों की निधि (एफओएफ) को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में दो हजार करोड़ रुपये के कोष के साथ प्रस्तावित फंड को क्रियान्वित करने की दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही प्रदेश में तेजी से विकसित हो रहे स्टार्टअप इकोसिस्टम पर भी चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने शनिवार को कहा कि हरियाणा में नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में लगातार प्रगति हो रही है। ऐसे में स्टार्टअप्स को विकास के विभिन्न चरणों में वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए मजबूत वित्तीय तंत्र तैयार करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप्स की सफलता में समय पर पूंजी की उपलब्धता महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित