चंडीगढ़ , अक्टूबर 08 -- हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने बुधवार को राई हेलीपैड पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर प्रदेश सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

श्री बड़ौली ने कहा कि वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में हरियाणा की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भारतीय जनता पार्टी के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया था। संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल का परिणाम जनता के विश्वास के रूप में सामने आया। विधानसभा चुनाव के परिणाम आज ही के दिन 2024 (08 अक्टूबर) को घोषित हुए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित