चंडीगढ़ , फरवरी 05 -- ) हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नौ फरवरी को गुरुग्राम स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित समारोह में 38वें राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को सम्मानित करेंगे। इसी कार्यक्रम में सीएम कप-2025 का उद्घाटन भी किया जाएगा।
श्री गौतम ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों में 48 स्वर्ण, 47 रजत और 58 कांस्य पदक विजेताओं सहित कुल 689 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। भारतीय हॉकी की खिलाड़ी सविता पुनिया को विशेष सम्मान दिया जाएगा।
खेल मंत्री ने कहा कि हरियाणा की खेल नीति देश की सर्वश्रेष्ठ नीतियों में से एक है। वर्ष 2014 से अब तक खिलाड़ियों को लगभग 709 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि वितरित की जा चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित