सहारनपुर , जुलाई 13 -- उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र में रेलवे ओवरब्रिज शहरी पुलिया के पास हरियाणा रोडवेज की बस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी।
पुलिस ने बताया कि दिल्ली से सहारनपुर की ओर जा रही बस ने बाइक सवार किशन कश्यप निवासी गांव सिंहखेड़ा को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने मौके पर जमकर हंगामा काटा। सीओ नकुड़ पवन कुमार और पुलिस निरीक्षक ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर लौटाया और शव को मोर्चरी में भिजवा दिया। सीओ पवन कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित