चंडीगढ़ , मई 19 -- हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने प्रदेश में बेहतर और अनुशासित परिवहन सेवाओं के लिए अहम फैसला लिया है जिसके तहत अब हरियाणा राज्य परिवहन की सभी एचवीएसी बसें जलपान के लिए केवल हरियाणा पर्यटन विभाग के अधिकृत ढाबों पर ही रुकेंगी।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री विज के निर्देश पर हरियाणा राज्य परिवहन के महानिदेशक ने सभी महाप्रबंधकों को पत्र जारी किया है। निजी ढाबों पर बस रोकने पर कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि इस फैसले का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय सुविधाएं देना है। इससे यात्रियों को सुरक्षित वातावरण में जलपान की सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग के ढाबे गुणवत्ता, स्वच्छता और सरकारी मानकों के अनुरूप संचालित होते हैं। केवल अधिकृत पर्यटन ढाबों पर बसें रोकने से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और व्यवस्था में पारदर्शिता एवं अनुशासन बढ़ेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित