पंचकूला , अगस्त 06 -- हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने राज्य के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में कक्षा 12वीं में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी है। इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर पात्र विद्यार्थियों का निर्धारित अवधि के भीतर प्रवेश सुनिश्चित करने को कहा गया है।

निदेशालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, यदि किसी विद्यालय क्षेत्र में कोई पात्र विद्यार्थी अभी तक 12वीं कक्षा में प्रवेश नहीं ले पाया है तो संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि उसका प्रवेश 31 अगस्त 2026 तक कराया जाए।

शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों से कहा है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों की निगरानी करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र विद्यार्थी प्रवेश से वंचित न रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित