चंडीगढ़ , जून 6 -- सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 के अनुसार हरियाणा ने शिशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। राज्य की शिशु मृत्यु दर (आईएमआर) घटकर प्रति 1,000 जीवित जन्म पर 24 रह गई है, जो राष्ट्रीय औसत के बराबर है।

हरियाणा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अपर मुख्य सचिव सुमिता मिश्रा ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में राज्य की शिशु मृत्यु दर 28 से घटकर 24 हो गई है, जो लगभग 14 प्रतिशत की कमी दर्शाती है। इसी अवधि में पंजाब में यह दर 18 से घटकर 16 हुई, जो करीब 11 प्रतिशत सुधार है।

उन्होंने कहा कि मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाइयों (एसएनसीयू), नवजात स्थिरीकरण इकाइयों, पोषण पुनर्वास केंद्रों, कंगारू मदर केयर सुविधाओं और घर-आधारित नवजात देखभाल सेवाओं का विस्तार किया गया है। संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने और स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने से भी सकारात्मक परिणाम मिले हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित