चंडीगढ़ , सितंबर 17 -- हरियाणा सरकार ने किसानों को वैज्ञानिक मधुमक्खी पालन की तकनीकों से अवगत कराने के लिए वर्ष 2026-27 में विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की है। प्रशिक्षण कुरुक्षेत्र के रामनगर स्थित एकीकृत मधुमक्खी पालन विकास केंद्र में दिया जाएगा। इच्छुक किसानों को विभाग की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा।
बागवानी विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। इनमें साप्ताहिक मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण, स्व-वित्तपोषित वैज्ञानिक मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत 280 घंटे का गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम शामिल है।
साप्ताहिक प्रशिक्षण सत्र सितंबर 2026 से जनवरी 2027 तक आयोजित किए जाएंगे। वहीं, स्व-वित्तपोषित वैज्ञानिक मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण नवंबर 2026 से फरवरी 2027 के बीच होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित