यमुनानगर , अक्टूबर 23 -- हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल से यमुनानगर जिले के कई इलाके पिछले 48 घंटों से अंधेरे में हैं। बिजली न होने से पानी की आपूर्ति भी ठप हो गई है। परेशान लोगों ने जगाधरी बस अड्डे पर प्रदर्शन किया, जिससे जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को हटाया।
राज्य में सबसे बुरा हाल अस्पतालों का है। जगाधरी स्थित कैपिटल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पिछले दो दिन से जनरेटर पर चल रहा है। आईसीयू में भर्ती 15 गंभीर मरीज वेंटिलेटर पर हैं। डायलिसिस, सीटी स्कैन, रेडिएशन और कीमोथेरेपी जैसी सेवाएं प्रभावित हैं। अस्पताल प्रबंधन ने चेतावनी दी है कि जनरेटर बंद हुआ तो मरीजों की जान को खतरा होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित