सोनीपत , सितंबर 05 -- हरियाणा में गोहाना उपमंडल के कथुरा गांव में शुक्रवार को घर लौट रहे किसान सतबीर (50) की बिजली की तार की चपेट में आने से मौत हो गई।
किसान सतबीर के बेटे साहिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता चार सितंबर को वह गांव के बस स्टैंड से जरूरी सामान खरीदकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक बिजली का तार टूटकर उनके ऊपर गिर गया जिससे करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
डायल 112 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बड़ौदा पुलिस ने साहिल की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 106 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
परिजनों का आरोप है कि बिजली की तारें लंबे समय से जर्जर हालत में थीं और विभाग ने उनका उचित रखरखाव नहीं किया। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ बिजली लाइनों के नियमित निरीक्षण और रखरखाव की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित