कुरुक्षेत्र , अप्रैल 28 -- हरियाणा की बिजली कंपनियों में कार्यरत इंजीनियरों ने मंगलवार को पूरे प्रदेश में दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर निगम प्रबंधन के खिलाफ विरोध जताया। इंजीनियरों का आरोप है कि उनकी सुरक्षा, कार्य परिस्थितियों और मनोबल से जुड़े गंभीर मुद्दों पर प्रबंधन लगातार उदासीन बना हुआ है।

हरियाणा पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन के महासचिव रविंदर घांघस ने बताया कि उचाना के उप-मंडल अधिकारी (एसडीओ) जोजो तनेजा के तबादले को रद्द करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई है। उनका कहना है कि तनेजा को बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई करने के कारण परेशान किया जा रहा है। इसके अलावा दादरी में एसडीओ गौरव को धमकी देने के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की भी मांग की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित