चंडीगढ़ , सितंबर 26 -- हरियाणा में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। 26 सितंबर को 13 जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है।

यमुनानगर, करनाल, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत और पानीपत में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल और महेंद्रगढ़ में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। हिसार और भिवानी में भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित