चंडीगढ़ , अप्रैल 03 -- हरियाणा के गुरुग्राम और जींद में हाल ही में हुए दो बड़े हादसों ने राज्य में श्रमिक सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने इन घटनाओं को लेकर राज्य सरकार की कड़ी आलोचना की है।
गुरुग्राम में एक निर्माण स्थल पर हुए हादसे में सात मजदूरों की मौत हो गयी, जबकि कई अन्य घायल हुए। जींद में अवैध रूप से चल रही एक फैक्ट्री में आग लगने से 12 मजदूरों की जान चली गयी और कई गंभीर रूप से झुलस गये। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों ही मामलों में सुरक्षा नियमों की अनदेखी और निगरानी में भारी लापरवाही बरती गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित