चंडीगढ़ , मई 25 -- हरियाणा सरकार ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवसर पर घोषित राजपत्रित अवकाश की तिथि में संशोधन किया है और नयी अधिसूचना के अनुसार अब गुरुवार को राज्यभर में सरकारी अवकाश रहेगा।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, हरियाणा सरकार के अधीन सभी सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों में 28 मई को अवकाश रहेगा।

इससे पहले बकरीद की छुट्टी 27 मई 2026 के लिए घोषित की गयी थी, लेकिन त्योहार की तिथि को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इसमें बदलाव किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित