चंडीगढ़ , सितंबर 12 -- हरियाणा में मानसून की गतिविधियों में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग (आईएमडी) चंडीगढ़ के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को प्रदेश के 16 जिलों में बारिश हो सकती है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ शामिल हैं।
आज सुबह पानीपत के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई। वहीं करनाल, सोनीपत और भिवानी में सुबह से ही बादल छाए रहे। विभाग ने रविवार और सोमवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित