चंडीगढ़ , सितंबर 22 -- हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पांच और एचसीएस के तीन अधिकारियों के तबादले एवं नई जिम्मेदारियां तय की हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
आदेशानुसार आईएएस यश गर्ग को हार्ट्रॉन के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। मणि राम शर्मा को हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राज नारायण कौशिक को हरियाणा राज्य भंडारण निगम का प्रबंध निदेशक और सचिवालय स्थापना विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।
डॉ. मुनीश नागपाल को स्वास्थ्य विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है, जबकि अनिरुद्ध यादव को अर्बन चैलेंज फंड योजना के मिशन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
इसी तरह एचसीएस अधिकारी कंवर सिंह को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) तथा आयुष्मान भारत कार्यक्रम के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। नसीब कुमार को हरियाणा विमुक्त घुमंतू जाति विकास बोर्ड के सदस्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार मिला है। वहीं म्यांक वर्मा को शहरी स्थानीय निकाय विभाग में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) नियुक्त किया गया है।
सरकार के कार्मिक विभाग की ओर से तबादलों एवं पदस्थापना से संबंधित आदेश जारी किए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित