चंडीगढ़ , अक्टूबर 23 -- हरियाणा में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के तहत जनवरी से सितंबर 2026 तक 6,824 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 19.52 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की गई। पिछले वर्ष इसी अवधि में 5.92 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच हुई थी।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय नार्को समन्वय केंद्र (एनसीओआरडी) समिति की बैठक में यह जानकारी दी गई। राज्य सरकार ने दिसंबर 2026 तक 30 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच करने का लक्ष्य रखा है।

हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार ने बताया कि एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज एफआईआर की संख्या 2,722 से बढ़कर 3,809 हो गई। वाणिज्यिक मात्रा से जुड़े मामलों की संख्या 346 से बढ़कर 380 पहुंच गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित