चंडीगढ़ , अप्रैल 30 -- हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश प्रभारी सतीश पुनिया ने पंचकूला स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर नगर निकाय चुनाव को लेकर रणनीति बनाई। उन्होंने कहा कि भाजपा हर चुनाव को गंभीरता से लड़ती है और इस बार भी प्रचंड बहुमत से जीत हासिल कर ट्रिपल इंजन सरकार बनाएगी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को "बूथ जीता, चुनाव जीता" के मंत्र पर काम करने और घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियां बताने का आह्वान किया। श्री पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंच रहा है।
उन्होंने भरोसा जताया कि संकल्प पत्र के सभी वादे पूरे किए जाएंगे और स्थानीय स्तर पर सड़क, पानी, सीवरेज व स्वच्छता जैसी सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित