चंडीगढ़ , अक्टूबर 20 -- हरियाणा में मंगलवार को विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। पंचकूला में 221 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया, जबकि रोहतक में 300 से अधिक ड्रोन के जरिए रामायण के प्रसंगों और राम-रावण युद्ध का दृश्य प्रस्तुत किया गया। पानीपत में चार हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने हनुमान स्वरूप धारण किया।
पानीपत के सेक्टर 13/17 स्थित दशहरा मैदान में सबसे पहले रावण दहन किया गया। इससे पहले खर और दूषण के पुतलों को आग लगाई गई। पंचकूला में देश के सबसे ऊंचे 221 फीट के रावण के पुतले का दहन हुआ। इसे बनाने में करीब 34 लाख रुपये खर्च हुए। वहीं, रेवाड़ी के बेरली कलां में 160 फीट ऊंचे रावण का दहन किया गया।
रोहतक में दशहरा समारोह के दौरान 300 से अधिक ड्रोन की मदद से करीब 200 फीट की ऊंचाई पर रामायण के प्रसंगों और राम-रावण युद्ध का दृश्य दिखाया गया। 12 मिनट के इस ड्रोन शो के लिए अयोध्या से विशेष टीम बुलाई गई थी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यहां रावण के पुतले का दहन किया।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि रावण के दस चेहरे थे, लेकिन आज के रावण के हजारों चेहरे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित