चंडीगढ़ , अगस्त 06 -- हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो आईएएस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है। इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आदेश जारी किए हैं।

गुरुवार को जारी आदेशों के अनुसार, गुरुग्राम नगर निगम के आयुक्त एवं गुरुग्राम जिला नगर आयुक्त प्रदीप दहिया को रोहतक का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

वहीं, रोहतक के उपायुक्त, एचएसवीपी के प्रशासक तथा अतिरिक्त निदेशक (शहरी संपदा) सचिन गुप्ता को अंबाला का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है। दोनों अधिकारियों की नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित