चंडीगढ़ , नवंबर 07 -- हरियाणा सरकार ने जनगणना 2027 के दूसरे चरण की तैयारियों के तहत जनसंख्या गणना का कार्यक्रम अधिसूचित कर दिया है। इसके अनुसार राज्यभर में जनसंख्या गणना का कार्य 25 जनवरी से 28 फरवरी, 2027 तक चलेगा। इसके बाद 1 से 5 मार्च तक पांच दिवसीय पुनरीक्षण दौर आयोजित किया जाएगा।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तीय आयुक्त एवं जनगणना 2027 की राज्य नोडल अधिकारी डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि मुख्य जनगणना अभियान से पहले नागरिकों को 10 से 24 जनवरी, 2027 तक स्व-गणना (सेल्फ-एन्यूमरेशन) की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित