चंडीगढ़ , अप्रैल 07 -- हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से प्रशिक्षणाधीन भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के छह अधिकारियों के नियुक्ति आदेश जारी किये हैं।
आदेशों के अनुसार अमितेज पांगटे को नूंह और मुस्कान श्रीवास्तव को फरीदाबाद में सहायक आयुक्त नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार शिवानी पांचाल को कैथल, सोहम शैलेन्द्र को करनाल, विशाल सिंह को रोहतक तथा विवेक यादव को हिसार में सहायक आयुक्त के पद पर तैनाती दी गयी है।
सरकार की ओर से जारी इन नियुक्तियों को प्रशासनिक व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित