चंडीगढ़ , अप्रैल 10 -- हरियाणा सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक अधिकारी (आईएएस) के चार और 13 एचसीएस अधिकारियों के तबादले किये हैं।
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेशों के तहत विभिन्न विभागों और जिलों में नयी नियुक्तियां कीगयी हैं।
श्री विजय कुमार सिद्दप्पा भाविकट्टी को राज्यपाल के सचिव, श्रम आयुक्त और श्रम विभाग के विशेष सचिव के रूप में तैनात किया गया है। श्री अनीश यादव को अतिरिक्त जिम्मेदारी देते हुए एचएएफईडी और बागवानी विपणन निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।
श्री सचिन गुप्ता को रोहतक में अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गयी हैं, जबकि कई एसडीएम और अन्य अधिकारियों के तबादले कर उन्हें नये जिलों में नियुक्त किया गया है। फरीदाबाद, पुन्हाना, पलवल, बावल, डबवाली, बरवाला और गोहाना सहित कई स्थानों पर नए अधिकारी तैनात किये गये हैं।
सरकार ने कुछ अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश बाद में जारी करने की बात भी कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित