चंडीगढ़ , अक्टूबर 28 -- हरियाणा सरकार गन्ना किसानों को आधुनिक कृषि उपकरणों और मशीनीकरण का लाभ देने के लिए गन्ना प्रौद्योगिकी मिशन के तहत वर्ष 2026-27 में योजना चला रही है। इसके लिए पात्र किसान 31 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि योजना के तहत किसानों को पावर ऑपरेटेड गन्ना सेट उपचार उपकरण, इंजन चालित पावर वीडर, गन्ना रटून प्रबंधक, चौड़ी पंक्ति वाला रिजर, चार फीट का रोटावेटर, ट्रैक्टर चालित स्प्रेयर, सब-सॉइलर, चिसलर, गन्ना कटर, स्ट्रिपर, प्लांटर और मिनी ट्रैक्टर सहित विभिन्न आधुनिक कृषि यंत्रों का लाभ दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित