फरीदाबाद , अगस्त 25 -- हरियाणा में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद की टीम ने एक्साइज एडं टैक्सेशन विभाग के अधिकारी (ईटीओ) सुरेन्द्र पूनिया और उसके चालक राम बाबू को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि स्क्रैप से भरी कंपनी की गाड़ी पर करीब 10 लाख रुपये की लगने वाली पेनल्टी को चार लाख रुपये में निपटाने के एवज में रिश्वत मांगी गई थी।

शिकायतकर्ता के अनुसार 10 अगस्त को आबकारी एवं कराधान अधिकारी ईटीओ ने कंपनी की गाड़ी को फरीदाबाद में पकड़ा था। इसके बाद 14 अगस्त को सेक्टर-11 स्थित पीजी में दो-दो लाख रुपये की किश्तों में कुल चार लाख रुपये देने की बात हुई थी। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया कि रिश्वत की मांग के दौरान चालक राम बाबू मौजूद था और बातचीत की रिकॉर्डिंग भी की गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित