नयी दिल्ली , फरवरी 22 -- कांग्रेस ने हरियाणा की वरिष्ठ नेता पर्ल चौधरी को प्रदेश महिला कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया है। पार्टी ने इसके साथ ही कुछ प्रदेशों के सचिवों के दायित्व में भी बदलाव किया है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रविवार को बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इन नियुक्तियों को मंजूरी दी है और उन्हें तत्काल प्रभाव से अपना काम शुरू करने को कहा गया है।

इसके साथ ही पार्टी के गोवा के प्रभारी से संबद्ध सचिव डॉ.अंजलि निम्बालकर को पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रभारी से सम्बद्ध सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है और मयूरा जयकुमार को कर्नाटक के महासचिव प्रभारी के साथ कांग्रेस सचिव के रूप में उनकी वर्तमान जिम्मेदारी से मुक्त कर उन्हें ओडिशा प्रभारी के साथ पार्टी सचिव के रूप में नियुक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित