चंडीगढ़ , जुलाई 07 -- हरियाणा के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं स्थानीय शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में विभागीय हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक में फायर एवं एमरजेंसी सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए 26 नए वाहनों की खरीद को मंजूरी दी गई। बैठक में शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा और अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा भी मौजूद रहीं।

बैठक में निर्णय लिया गया कि नए वाहनों को राज्य के विभिन्न जिलों में तैनात किया जाएगा, जिससे आगजनी और अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों को अधिक त्वरित एवं प्रभावी राहत और बचाव सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित