जयपुर , मई 13 -- राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा हरियाणा प्रभारी डॉ सतीश पूनियां ने हरियाणा में नगर निकाय चुनावों में पार्टी की जीत को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सैनी के 'नॉन-स्टॉप हरियाणा' के संकल्प की जीत बताया है।

डॉ पूनियां ने इन चुनावों में भाजपा की शानदार विजय के लिए हरियाणा के पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताया और कहा कि इस जीत से एक बार फिर स्पष्ट हो गया है कि जनता-जनार्दन का भाजपा-राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार द्वारा किए जा रहे विकास और सुशासन की नीतियों पर अटूट विश्वास है। यह विजय राज्य की डबल इंजन सरकार पर हरियाणा के लोगों के भरोसे का भी प्रतीक है।

इस अवसर पर उन्होंने पार्टी के उन सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया जिन्होंने भाजपा की इस जीत में अहम भूमिका निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित