चंडीगढ़, 08 नवंबर (वार्ता) हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने दीपावली के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि दीपों का यह त्योहार बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है। साथ ही यह पर्व प्रेम, सद्भाव, शांति और समृद्धि का संदेश देता है तथा समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत करता है।
राज्यपाल ने उम्मीद जताई कि प्रदेशवासी दीपावली का त्योहार पारंपरिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे। उन्होंने लोगों से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए सुरक्षित एवं प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने की अपील की। उन्होंने ग्रीन पटाखों का इस्तेमाल करने तथा अत्यधिक शोर और वायु प्रदूषण से बचने का आग्रह किया।
प्रो. घोष ने प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए सभी को दीपावली की बधाई दी।
इस अवसर पर राज्यपाल ने लोक भवन में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं तथा उन्हें मिठाइयां वितरित कर पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव विजयकुमार भाविकट्टी, एडीसी मोहित हांडा, स्क्वाड्रन लीडर पी. भरत सहित लोक भवन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित