यमुनानगर, अगस्त 23 -- हरियाणा के यमुनानगर में रविवार को काफी संख्या में तैनात पुलिस बल की मौजूदगी में निगम अधिकारियों ने यमुनानगर के मॉडल टाउन से कूड़ा कचरा हटाने की कार्रवाई शुरू की।
सफाई कर्मचारी को इसकी सूचना मिली तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर इसका विरोध करना शुरू कर दिया, जिसके बाद कई सफाई कर्मचारियों को भी हिरासत में लिया गया। सफाई कर्मचारी पुलिस प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मौके पर पहुंचे थे।
निगम अधिकारियों ने कहा कि पिछले 14 दिन से चल रही हड़ताल के चलते शहर की स्थिति बिगड़ रही थी। जगह-जगह कूड़े के ढेर लग रहे थे । उन्होंने बताया कि यमुनानगर में 30 से 40 स्थान पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। जिसमें से एक स्थान को क्लियर करवा लिया गया है।
निगम अधिकारियों के अनुसार अभी यमुनानगर के मॉडल टाउन से एक पॉइंट से कूड़े के उठाने की कार्रवाई शुरू की है। अन्य जगहों से भी कूड़े उठाए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित