चंडीगढ़ , जून 28 -- हरियाणा सरकार ने मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को एक और वर्ष का सेवा-विस्तार देने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है।

वर्ष 1990 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी रस्तोगी 21 जून को 61 वर्ष के हो चुके हैं और उन्हें पहले ही 30 जून 2025 से 30 जून 2026 तक एक वर्ष का विस्तार मिल चुका है।

प्रशासनिक मामलों के जानकार अधिवक्ता हेमंत कुमार के अनुसार, आईएएस सेवानिवृत्ति नियम, 1958 में मुख्य सचिव को अधिकतम छह महीने का ही सेवा-विस्तार देने का प्रावधान है। हालांकि, केंद्र सरकार ने पिछले वर्ष अखिल भारतीय सेवाएं (सेवा-शर्तें अवशिष्ट मामले) नियमावली, 1960 के नियम-3 का उपयोग कर श्री रस्तोगी को एक वर्ष का विस्तार दिया था। यदि उन्हें दोबारा विस्तार दिया जाता है तो इसी नियम का फिर से सहारा लेना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित