चंडीगढ़ , मार्च 20 -- केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल ने जल जीवन मिशन के पहले चरण में हरियाणा के प्रदर्शन की सराहना की है। नयी दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल होते हुए उन्होंने कहा कि राज्य ने 100 प्रतिशत कवरेज हासिल कर एक मिसाल कायम की है। इस उपलब्धि का श्रेय मुख्यमंत्री के नेतृत्व और प्रशासनिक तंत्र के समर्पण को जाता है।

समन्वय के महत्व पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्यों के साथ निरंतर संपर्क बनाये रखा जा रहा है। हरियाणा टीम का स्वागत करते हुए उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पहले चरण की सफलता को आगे बढ़ाते हुए दूसरे चरण को और अधिक गति से लागू किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित