सोनीपत , सितंबर 11 -- हरियाणा के खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने शुक्रवार को बहालगढ़ स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने परिसर में 100 फुट ऊंचा तिरंगा फहराया और भारत माता की प्रतिमा का अनावरण किया।
राज्य मंत्री ने जापान में होने वाले 20वें एशियाई खेलों में भाग लेने के लिए रवाना हो रहे तीरंदाजी और सेपक टकरा खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने खिलाड़ियों को फूल भेंट किए और प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
गौरव गौतम ने कहा कि साई केंद्र परिसर में स्थापित भारत माता की प्रतिमा और विशाल तिरंगा खिलाड़ियों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करेंगे। ये उन्हें राष्ट्र का गौरव बनाए रखने के लिए निरंतर प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, समर्पण और कड़ी मेहनत के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित