चंडीगढ़ , अक्टूबर 21 -- हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने पानीपत और कैथल में दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए रिश्वत लेने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पानीपत में खुद को पुलिस अधिकारी बताकर शिकायत का निपटारा कराने के बदले 10 हजार रुपये मांगने वाले दीपक को गिरफ्तार किया गया। वहीं, कैथल के राजौंद में 18 हजार रुपये लेते हुए नगर परिषद के संविदा कर्मचारी संजय को रंगे हाथ पकड़ा गया।

एसीबी के अनुसार, पानीपत निवासी दीपक ने शिकायतकर्ता से पुलिस चौकी किशनपुरा में लंबित शिकायत का निपटारा कराने के बदले रिश्वत मांगी थी। एसीबी करनाल की टीम ने जाल बिछाकर उसे चौकी के पास से गिरफ्तार किया और रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर ली। इस संबंध में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित