चंडीगढ़ , अक्टूबर 30 -- हरियाणा , चंडीगढ़ और पंजाब में शुक्रवार को बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने आज यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि इसके बाद मौसम के साफ रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. स्विंदर कुमार ने बताया कि बीते दिनों हुई बारिश पश्चिमी विक्षोभ और बादलों में हुए बदलाव के कारण हुई थी।
उन्होंने बताया कि इस बार सर्दी सामान्य से कम रहने की संभावना है। हालांकि आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है और ठंड धीरे-धीरे बढ़ेगी। फिलहाल तापमान सामान्य से करीब तीन डिग्री कम चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित