चंडीगढ़ , सितंबर 25 -- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री विंडो, जन संवाद, एसएमजीटी और समाधान शिविरों के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निपटान की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में मुख्यमंत्री विंडो पर 2.83 लाख शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 2.34 लाख का समाधान किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने शेष शिकायतों का भी जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए।
सोशल मीडिया शिकायत ट्रैकर के माध्यम से प्राप्त 1,05,761 शिकायतों में से 83,550 का समाधान हो चुका है, जबकि 33,783 शिकायतों पर कार्रवाई जारी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को लंबित शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने को कहा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिलों का शिकायत निपटान स्कोर 70 से अधिक होना चाहिए। उन्होंने झूठी शिकायतें दर्ज कर मुख्यमंत्री विंडो का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए। उन्होंने जन संवाद से जुड़े एक वर्ष से अधिक समय से लंबित मामलों में अधिकारियों की जवाबदेही तय करने को कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित