देहरादून , सितम्बर 06 -- उत्तराखंड में ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के अंतर्गत पुलिस ने राजधानी देहरादून में स्मैक बेचने आए एक स्कूटी सवार युवक को गिरफ्तार किया है। इससे मिली स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग दो लाख रूपए आंकी गयी है।
पुलिस प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि थाना नेहरू कॉलोनी पर गठित पुलिस टीम ने शनिवार को केन्द्रीय विद्यालय मोहकमपुर के सामने फ्लाइओवर के नीचे से जांच के दौरान एक अभियुक्त मनोज कुमार मिश्रा निवासी मकान नम्बर 120 मोहल्ला डांट मंडी ज्वालापुर, कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार को 7.50 ग्राम स्मैक एवं घटना मे प्रयुक्त स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया है।
आरोपी के खिलाफ थाना नेहरू कालोनी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित