हरिद्वार , सितंबर, 24 -- उत्तराखंड में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय हरिद्वार की ओर से बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 30 सितंबर 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में प्रातः 10 बजे से आयोजित होगा। मेले में जनपद क्षेत्र की करीब 5 से 6 औद्योगिक इकाइयों के प्रतिभाग करने की संभावना है। आवश्यकता के अनुसार प्रतिभागी कंपनियों की संख्या में बदलाव हो सकता है।
प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश प्रसाद रयाल ने बताया गुरुवार को जानकारी देते हुए कि रोजगार मेले के माध्यम से विभिन्न कंपनियों में करीब 200 रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई तथा स्नातक एवं परास्नातक योग्यता रखने वाले पात्र अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकेंगे। आईटीआई में फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर और प्लंबर ट्रेड के अभ्यर्थियों के लिए भी रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित