ऋषिकेश, मार्च 20 -- उत्तराखंड में हरिद्वार जिला सेवायोजन कार्यालय में आगामी 25 मार्च 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार को प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी, मुकेश प्रसाद रयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मेले में जनपद हरिद्वार की सिडकुल औद्योगिक इकाई किरबी बिल्डिंग सिस्टम भी प्रतिभाग करेगी।

रोजगार मेले के माध्यम से आईटीआई फिटर, वैल्डर, इलेक्ट्रिशियन, मिग वैल्डर, लाइनमैन और पेंटर जैसे पदों पर चयन किया जाएगा। चयन के लिए कुल लगभग 100 रिक्तियां उपलब्ध हैं।

इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षिक एवं प्रशिक्षण प्रमाण पत्रों के साथ 25 मार्च 2026 को प्रातः 10:00 बजे जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। रोजगार मेले में शामिल होने पर किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता प्रदान नहीं किया जाएगा।

बताया कि अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय के कार्य दिवसों में प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित