हरिद्वार , जनवरी 15 -- उत्तराखंड के हरिद्वार में अवैध मादक पदार्थों (शराब, स्मैक, चरस, गांजा, नशीली दवाइयां आदि) की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार को थाना सिडकुल पुलिस ने 6.46 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थानाध्यक्ष सिडकुल द्वारा आदेशों के अनुपालन में थाना क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर सघन जांच अभियान चलाया गया। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर आज पुलिस टीम ने राठौर प्लाजा के सामने जाने वाली सड़क, सिडकुल हरिद्वार से एक तस्कर को गिरफ्तार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित