हरिद्वार , दिसंबर 18 -- हरिद्वार में मेला एवं जिला अस्पताल में समुचित एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में गुरुवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को ज्ञापन सौंपा।

उन्होंने डीएम को अवगत कराया कि हरिद्वार की जनता के लिए मेला एवं जिला अस्पताल एकमात्र प्रमुख सरकारी स्वास्थ्य केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। यहां चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की भारी कमी के कारण मरीजों को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है जिससे विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि पिछले कुछ महीनों से कई प्रमुख चिकित्सक अवकाश पर हैं और जिससे मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण उन्हें समुचित उपचार नहीं मिल पा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित