हरिद्वार , अक्टूबर, 13 -- त्तराखंड के हरिद्वार में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी की योजना बनाने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। जिसका खुलासा पुलिस ने मंगलवार को किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लोहे का हथौड़ा, सरिया का टुकड़ा, छेनी और प्लास समेत चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि बीएचईएल क्षेत्र में सुरेश्वरी मंदिर मार्ग के पास झाड़ियों में तीन संदिग्ध युवक छिपे बैठे हैं और चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर रानीपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके से तीनों युवकों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोविंदा पुत्र राजेश और अभिषेक कुमार पुत्र चुन्नी लाल, निवासी टिबड़ी, हरिद्वार तथा टिंकू कुमार पुत्र मुनीराम, निवासी शेखपुर लाला, थाना किरतपुर, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित