हरिद्वार, अप्रैल 09 -- उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत थाना पथरी पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद के सभी थाना प्रभारियों को संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग कर नशे के कारोबारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में थानाध्यक्ष पथरी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान भट्टीपुर जाने वाले मार्ग पर पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित